Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तेज प्रताप यादव ने बदला लुक, लोग बोले- हीरो नहीं सीएम बनो भाईजान

पटना। लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप अक्सर ही मीडिया के सामने अलग-अलग अंदाज में आते रहते हैं। कभी वह शिव भक्त बन जाते हैं, तो कभी साइकिल चलाकर समाज को अलग संदेश देना चाहते हैं। हालांकि इनका जनता पर क्या असर पड़ता है, यह तो नहीं पता लेकिन मीडिया को मसाला जरूर मिल जाता है।

इन अजीब अवतारों के बाद अब एक बार फिर से तेज प्रताप यादव ने स्टाइलिश लुक में अपनी फोटो सबके सामने जारी की है। वह अब एक हीरो के रूप में नजर आए हैं। उन्होंने अब एक मॉडल का रूप ले लिया है। इस फोटो मे वह चेहरे पर काला चश्मा लगाए हुए दिख रहे हैं और साथ ही अपने बालों को भी स्टाइलिश लुक में बांधा हआ है, जैसे कि वह मॉडलिंग की तैयारी में लगे हों।

गौरतलब हो कि उन्होंने सावन के महीने में भगवान शिव का रूप बनाया हुआ था। जिसके साथ ही उन्होंने देवघर जाकर भगवान बैधनाथ का जलाभिषेक किया था। वहीं अब वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह एक मॉडल के रूप में दिख रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने मजेदार कमेंट भी करना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा है कि आप बिल्कुल हीरो लग रहे हैं। मॉडलिंग का इरादा लग रहा है। जबकि दूसरे ने लिखा है कि आप बहुत ही स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है कि यह सब छोड़ो सीएम बनो भाईजान। उनके इस पोस्ट पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई हैं। हालांकि अब तेजप्रताप का अलगा लुक कैसा होगा, यह तो बाद में ही पता चलेगा।