Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी : एलिमिनेशन राउंड में भूटान की भु कर्मा का सामना करेंगी दीपिका कुमारी

टोक्यो। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में 9वीं वरीयता मिली है। दीपिका, टोक्यो ओलंपिक के पहले एलिमिनेशन राउंड में भूटान की भु कर्मा का सामना करेंगी।

महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में दीपिका 9वें नंबर पर रहीं। उनका कुल स्कोर 663 का रहा।

अब वह 28 जुलाई को पहले दौर में भूटान की भु कर्मा से भिड़ेंगी। भु कर्मा विश्व रैंकिंग में 193वें स्थान पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को युमेनोशिमा रैंकिंग फील्ड में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 616 अंक बनाया।

अगर दीपिका इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचती हैं, तो उनका सामना 30 जुलाई को दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एन सैन से हो सकता है। सैन ने शुक्रवार को 680 का नया ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर बनाया। उन्होंने यूक्रेन की लीना हेरासिमेंको (673, 1996 में) के रिकॉर्ड को तोड़ा।

जंग मिन्ही (677) और विश्व रिकॉर्ड धारक कांग चायॉन्ग (675) की कोरियाई जोड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

पहले हाफ के बाद दीपिका चौथे नंबर पर थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने लय खो दी। दूसरे राउंड में उनका स्कोर क्रम से 55, 53, 56, 58, 53 और 54 का रहा।

दूसरे हाफ के चार सेट के बाद दीपिका कुमारी छठे नंबर पर थीं। दीपिका के खाते में कुल 556 अंक आये। तीसरे और चौथे सेट में दीपिका ने 56 और 58 का स्कोर बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.