Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप : तीसरी जीत के साथ भारत पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

india-hockey-3लखनऊ : जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप में मेजबान इंडिया ने सोमवार शाम को खेले गए ग्रुप डी के अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराकर 9 अंकों के साथ पूल में शीर्ष पर है। इस जीत के साथ ही भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। जहां उसका मुकाबला 15 दिसंबर को स्पेन के साथ होगा।

लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने जोरदार शुरुआत की।  मैच के 11वें मिनट में ही कप्तान हरजीत सिंह ने  टीम के लिए पहला गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। इस बीच भारत को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे साउथ अफ्रीकी गोलची ने बचा लिया। इसके बाद भारत एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किये लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। खेल के 28वें मिनट में साउथ अफ्रीका को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे काइल ने गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।लंच तक यह स्कोर बरकरार रहा। इसके बाद 55वें मिनट में टीम के स्टार खिलाड़ी मंदीप सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारत के लिए दूसरा गोल कर बढ़त दिला दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.