Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चूर-चूर हुआ पीएम मोदी का सपना? क्योंकि, अब इस वजह से भारत में नहीं दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’

13 सितंबर को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अहमदाबाद में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना जापान के सहयोग से बनाई जानी है। दोनों देश भारत में बुलेट ट्रेन बनाने पर करार भी कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में जापान में एक बड़ा कांड हो गया है जिसकी वजह से पीएम मोदी का देश में बुलेट ट्रेन लाने का सपना अधूरा रह सकता है।

जापान में हुआ सबसे बड़ा स्कैडल

दरअसल, जापान में एक बहुत बड़ा स्टील स्कैंडल हुआ है। स्कैंडल में ये बात सामने आई है कि जापान की बुलेट ट्रेन में इस्तेमाल किया जाने वाला स्टील तय मानक यानि अच्छी क्वालिटी का नहीं है। क्योंकि जापान ही हमें बुलेट ट्रेन दे रहा है इसलिए ये सवाल जायज है कि क्या अब जापान से बुलेट ट्रेन लेना भारत के लिए ठीक है। जापान की कंपनी कोबी स्टील लिमिटेड पर यह आरोप लगा है कि वो बुलेट ट्रेन के लिए घटिया माल इस्तेमाल करती है।

इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी का बड़ा बयान, जल्द ही राहुल बनेगें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष

इससे भारत में बुलेट ट्रेन आने पर कितना असर पड़ेगा ये तो अभी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, सेंट्रल जापान रेलवे और जापान की बुलेट ट्रेन का संचालन करने वाली कंपनियों ने कहा है कि यह सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। आपको बता दें कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन जापान के सहयोग से ही बन रही है। ऐसे में जापान में बुलेट ट्रेन से जुड़े इस स्कैंडल के सामने आने के बाद भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई है।