मुंबई। श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म चेतन भगत की नॉवेल पर आधरित हॉफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग काफी समय पहले पुरी हो चुकी है। इस फिल्म के साथ पर्दे पर पहली बार अर्जुन और श्रद्धा नजर आने वाले हैं। श्रद्धा की यह फिल्म जल्द ही पर्दे पर आने वाली है।
श्रद्धा ने अपने करियर की दो सुपरहिट फिल्में ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ दी हैं। एक्ट्रेस अपनी तीसरी सुपरहिट देने की तैयारी में लगी हुई हैं।
डायरेक्टर मोहित सूरी के मुताबिक श्रद्धा का अभिनय उन्हें बेहद पंसंद है। उनका मानना है कि श्रद्धा की सादगी उन्हें बाकियों से अलग बनाती है और अपनी इस सादगी की वजह से ही वह लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना पाई हैं। मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के साथ तीसरी फिल्म कर रहे हैं।