Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एमपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, बलात्कार का आरोपी अस्पताल से फरार

एमपी पुलिस की एक बार फिर लापरवाही देखने को मिली है। जिला अस्पताल से बलात्कार का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया।

img_20161107040438

 मामला बैतुल जिला अस्पताल का है। रेप के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। थाने में पहुंचते ही आरोपी ने कहा कि उसे सांप ने काट लिया। ये खबर सुनते पुलिस के होश उड़ गए। 
 पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के जेल वार्ड में आरोपी का इलाज हुआ। लेकिन शनिवार की पुलिस के जवान को सोता देख आरोपी फरार हो गया। ये मामला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस चालाकी से आरोपी ने खुद को आजाद किया। इधर पुलिस का जवान बेसुध होकर सो रहा था। जिसके चलते आरोपी भागने में सफल रहा।
वीडियो देखें…
 पुलिस अधीक्षक राकेश जैन ने बताया कि घटना की जाँच के आदेश दे दिए है जल्द ही लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.