Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज हैं ‘द वॉल’ नाम से मशहूर क्रिकेटर पुजारा का जन्मदिन

टीम इंडिया के टॉप प्लेयर्स में शुमार ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा का आज जन्मदिन है। 25 जनवरी, 1988 को गुजरात के राजकोट में जन्मे पुजारा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुजारा की प्रारंभिक शिक्षा गुजरात से ही हुई। पुजारा बीबीए की पढ़ाई कर चुके हैं।  आज हैं 'द वॉल' नाम से मशहूर क्रिकेटर पुजारा का जन्मदिन

दरअसल, पुजारा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए पिता अरविंद और मां रीमा ने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रिकेट के शुरुआती गुर चेतेश्वर को पिता से ही सीखने को मिले। बता दे कि उनके पिता अरविंद पुजारा सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। चेतेश्वर के चाचा बिपिन पुजारा भी सौराष्ट्र के लिए रणजी खेल चुके हैं।  

गौरतलब है कि साल 2000-01 में चेतेश्वर पुजारा अंडर-14 क्रिकेट टीम में चुने गए। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 138 और बड़ौदा के खिलाफ शानदार 306 रन बनाए जो उस समय एक रिकार्ड था। ऐसा बताया जाता है कि साल 2005 में चेतेश्वर पुजारा एक क्रिकेट मैच खेल रहे थे तभी उनके पास खबर आई कि उनकी मां का देहान्त हो गया। कैंसर की वजह से उनकी मां की मौत हुई थी। जब पुजारा के मां की मौत हुई तो वो 17 सला के थे। साल 2005 में चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंडर-19 मैच खेलते हुए शानदार 211 रन बनाए।