Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

hindi_rashifal_26_march_1मेष : आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगें। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम की प्रेरणा मिलेगी।

वृषभ : आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह है। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा।

मिथुन : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क : आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में द्विधाएँ रहेंगी जिससे आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे।

सिंह : आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा।

कन्या : आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला : आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में ना उतरें।

वृश्चिक : आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।

धनु : आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा। भागीदारी में लाभ होगा।

मकर : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेंगे और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है।

कुंभ : आज वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

मीन : आज ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.