Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

आज का राशिफल

06 दिसम्बर 2017 दिन बुधवार आपका दिन मंगलमय हो

मेष(Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। महिला मित्रों से हानि हो सकती है। 

वृष(Taurus): कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। 

मिथुन(Gemini): आपके दिन की शुरुआत शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ अवश्य होगा लेकिन मध्याह्न के बाद धन का आयोजन शुरुआत में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। 

कर्क(Cancer): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था में से उभर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। 

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। आपके नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी साथ काम करने वालों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साह करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें। 

कन्या(Virgo): आपका आज की सुबह आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है, असंयम से किसी से तकरार, झगडा होने की संभावना है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकता है। 

तुला(Libra): आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे। लघु यात्रा होने की संभावना है। भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा। गणेशजी आपके साथ हैं। 

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रह सकती है, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति न आए, इस बात का ध्यान रखें। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में साथ काम करने वाली महिला से बच कर रहें। 

धनु(Sagittarius): आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकती है। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है और अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए गणेशजी कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी। 

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्य जीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं। 

कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनांएगे। जिसमे मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे। 

मीन(Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।