Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन बन सकता है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिल जाएंगे। मित्रों से लाभ होगा। 

वृष (Taurus): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन बन सकता है। 

मिथुन (Gemini): आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा मिलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे। 

कर्क (cancer): आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के संबंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे, आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। भाई- बंधुओं का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। 
सिंह (Leo): आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। 

कन्या (Virgo): गणेशजी बताते हैं कि आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्रोध और बड़बोलेपन से अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक विचारों को मन पर हावी न होने दें। 

तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। 

वृश्चिक (Scorpio): सुख और दुख की मिश्र भावना आज दिनभर रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु दोपहर के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता आपको शांतिप्रदान करेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। 

धनु (Sagittarius): आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। 

मकर (Capricorn): शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु दोपहर के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। 

कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना है। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। 

मीन (Pisces): आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।