Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

0_08मेष : कुछ व्यवसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

बृषभ : सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकर्षित होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद होगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।

कर्क : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

सिंह : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सचेत रह।

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।

तुला : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आलस्य को त्यागें।

वृश्चिक : मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

धनु : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।

मकर : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।

कुंभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें।

मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.