Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

rashifal-Horoscope-Astrology-Venus-retrograde-Margie-news-in-hindi-108089मेष- वाहन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

वृष- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। आत्मसंयत रहे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह- वाणी में सौम्‍यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या- मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। आय में बाधा आ सकती हैं।

वृश्चिक- मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं।

धनु- आत्मविश्‍वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

मकर- मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही हैं।

कुंभ- मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.