Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आखिरी वनडे में श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से हराया, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

कोलंबो। श्रीलंका ने आखिरी वनडे मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। हालांकि भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती। आखिरी मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मैच में 227 रन का लक्ष्य दिया। मेजबान ने इसे ओपनर अविष्का फर्नान्डो (76) और भानुका राजपक्षा (65) के अर्धशतकों से 39 ओवर में ही हासिल कर लिया। बारिश के चलते मैच को 47-47 ओवर का कर दिया था।

भारत की ओर से राहुल चाहर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे और उन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। इससे भारतीय टीम 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई।

भारत ने पहले दोनों वनडे जीते थे। अब दोनों टीमों का सामना टी20 सीरीज में होगा। यह श्रीलंका की साल 2017 के बाद वनडे में भारत पर पहली जीती है। साथ ही 2012 के बाद पहली बार श्रीलंका ने अपने घर में भारत को हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.