Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अगर प्रेग्नेंसी में चबातीं हैं चुइंगम तो अब हो जाएं सावधान…

लोग खासतौर पर आजकलchewing1wm के यूथ अक्सर आपको चुइंगम खाते हुए दिख जाएंगे। ज्यादातर लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते हैं। कुछ लोग सिगरेट पीने के बाद भी इसे चबाते हुए नजर आ जातें हैं, इस बात से बेखबर की ये हमारी हेल्थ के लिए कितना नुकसानदेह है। क्या आप भी इससे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं जानते। घबराइए मत, हम आपको बताते हैं कि इसको चबाने से आपको क्या क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये माउथ फ्रेशनर आपकी व्यक्तिगत और शारीरिक जीवन को नष्ट कर रहा है। आपको बता दें कि मिंट वाले चुइंगम खाने से पुरुषों में टेस्टस्टरोन का लेवल काफी कम हो जाता है। टेस्टोस्टरोन हार्मोन के घटने से पुरूषों की व्यक्तिगत जीवन काफी डिस्टर्ब हो सकती हैं।
इसके अलावा जिस व्यक्ति को अस्थमा है उन्हें काफी मंहगा पड़ सकता है। इसका सेवन करने से उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको ये जालकर हैरानी होगी कि गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं मिंट वाला चुइंगम खाती है उन्हें गर्भापात हो सकता है। प्रेंग्नेंसी महिला को इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 इसके अलावा जो लोग लिवर की बिमारियों से पीड़ित हैं उन्हें भूलकर भी चुइंगम नहीं खाना चाहिए क्योंकि लिवर की बिमारी को और बढ़ा सकता है। एक रिसर्च से पता चला है कि खासतौर पर मिंट वाली चुइंगम चबाने से आप फल और सब्जियों  से दूर रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसे ज्यादा खाने से आप जंक फ़ूड की तरफ ज्यादा भागतें हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि लगातार चुइंगम चबाने से एक डिसऑर्डर होता है जिसे मेडिकल की भाषा में ‘Tempromundibular’ डिसऑर्डर कहते हैं। इसमें जबड़े और खोपड़ी को जोडऩे वाली मांसपेशियों में तेज दर्द होता है।
ज्यादा चुइंगम चबाने से सिरदर्द और एलर्जी होती है। इसका यह कारण है कि चुइंगम में बहुत से प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और आर्टिफिशियल शुगर मौजूद होती है जो कि विषाक्तता, एलर्जी और सिर दर्द पैदा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.