Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने फोन करके दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन करके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनको फोन करके बधाई दी थी।

अखिलेश ने आज भी भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव अपने जन्मदिन पर भी बीजेपी पर निशाना साधने से नहीं चूके हैं. उन्होंने नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं। ‘कोरोनाकाल में जबकि भाजपा सरकार बुरी तरह नाकाम है, डॉक्टरों ने ही आगे आकर मोर्चा संभाला है। उन्हें चतुर्दिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है, डॉक्टर जीवन की आशा का दूसरा नाम होता है।

कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न

सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने का प्रण ले रहे हैं। कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक भी काटा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.