Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश का मोदी पर तंज, ट्वीट कर दे डाली ये प्रतिक्रिया

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महागठबंधन को महामिलावट बताने के बाद शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जो ढाई लोग गठबंधन को महामिलावट कह रहे हैं वो किस शुद्धता की खोज में हैं ?

गठबंधन को संगम से जोड़ते हुए उन्होंने आगे लिखा कि भारत विभिन्न समुदायों का संगम है। यह गठबंधन, यह संगम, इस विभिन्नता का मिलाप है। लोग एक दूसरे के सुर में सुर मिलाएंगे और भारत के लिए एक नया गीत गाएंगे। दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यों डर रही है।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को संसद में विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए तंज कसा था कि यह महागठबंधन नहीं महामिलावट है। कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के अकेले रहने और हमारी कई संस्कृतियों के बहुरंगी दृष्टिकोष के बीच मुकाबला है। गठबंधन अपनी विविधता से ताकत हासिल करेगा और हर आवाज हमारे देश के संघवाद को मजबूत करेगी।