Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धनतेरस:आज इन राशियों के लिए ये खरीदना होगा शुभ

एस्ट्रो डेस्क|

धनतेरस का पर्व आज 5 नवंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस की खास बात यह है कि यह अमृत और राजयोग मे आया है। धनतेरस के दिन संसार को आयु, आरोग्य, सुख, समृद्धि और सद्गुणों से परिपूर्ण करने के लिए विश्व के प्रथम चिकित्सक श्री धनवंतरि भगवान का आविर्भाव समुद्र से हुआ था। इसलिए आज के दिन स्वामी श्री धनवंतरि और कुबेर की भी पूजा होगी।

आज से यमपंचक शुरू
ज्योतिषाचार्य सुधानंद झा ने बताया कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस से यमपंचक का शुभारंभ होगा। 

राशि अनुसार करें खरीदारी-

मेष राशि – चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष राशि – चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि – सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि – चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह राशि – ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि – गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि – सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि – इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि – सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि – वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि – प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।

मीन राशि – चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।