Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावन में शिव लिंग की पूजा के अलावा करें ये काम, भोले करेंगे धन की वर्ष

28 जुलाई से सावन शुरू हो चूका है ये बात हर शिव भक्त जानता है. देवों के महादेव की पूजा का सबसे पावन माह सावन माना जाता है… आज सावन के पहले सोमवार को भोले शंकर के भक्तों ने उनकी पूजा कर अपने लिए मनवांछित फलों की कामना की है।

लेकिन आज हम आपको 5  ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिससे भगवान शिव आपकी पूजा अर्चना से झट से प्रसन्न होकर आपको मनवांछित फल देने के साथ आप पर धन की वर्षा करेंगे।

शिवलिंग की पूजा

  • सावन के महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसे करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शिव परिवार का पूजन करने से भी भोले नाथ प्रसन्न होते हैं। इसे करने से आपके पास बेशुमार धन आता है।
  • शिवलिंग की स्थापना करने के बाद पूर्व की दिशा में बैठकर कभी भी पूजा ना करें और ना ही पश्चिम की ओर बैठकर पूजा करें। इसके साथ ही उत्तर में भी पूजा करना फलदायक नहीं माना जाता है, लेकिन दक्षिण दिशा में बैठकर शिवलिंग का पूजन करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  • सावन में अगर आप मध्य प्रदेश के उज्जैन जा सकते हैं, तो जरूर जाइए। उज्जैन के दक्षिणामुखी महाकाल और अन्य दक्षिणामुखी शिवलिंग की पूजा करें। इसे करने से आप रोगमुक्त होंगे। साथ ही पुराने समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद भी खत्म होगा।
  • भगवान शिव सबसे पहले और जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान माने जाते हैं। यह वंश वृद्धि के साथ ही कुंआरी कन्याओं के विवाह में आने वाली अड़चनों को भी दूर करते हैं।

सावन के सोमवार और 16 सोमवार को कुंआरी लड़कियों के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान यदि कुंआरी कन्याएं सोमवार के व्रत रखती हैं तो यह उनके भविष्य के लिए अति उत्तम होगा। इससे उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।