Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी विधायक ने मंच से कह डाली मायावती को लेकर ये बड़ी बात

मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी की मुगलसराय से विधायक साधना सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। साधना सिंह अपने भाषण में विरोधियों के खिलाफ बोलते बोलते इतना बह गई कि उन्होंने कह दिया कि मायावती ना तो महिला लगती हैं ना ही पुरुष। दरअसल बबुरी में किसान कुम्भ महाअभियान कार्यक्रम में तहत रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मुग़लसराय विधायक साधना सिंह ने विरोधियों को घेरना शुरू किया। जब बात मायावती की आई तो साधना सिंह ने कहा मयावती ना तो नर है न नारी है। इतना ही नहीं उन्होने आगे कहा कि इनको अपना अपमान भी समझ में नहीं आता है। जिस महिला का सरेआम चीरहरण करने का प्रयास किया गया उसने उन्हीं लोगों से हाथ मिला लिया।

साधना सिंह जिस समय मंच से बोल रही थीं उस समय भाजपा नेता पंकज सिंह भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा, “हमको तो यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला में लगती हैं न जेंट्स में लगती हैं। इनको तो अपना सम्मान ही नहीं समझ मे आता है। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ। आज की महिला सब कुछ लूट गया उसके बाद भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया। ऐसी महिला नाम लेने वाली मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं।”

उन्होंने कहा कि जो महिला नारी जात पर कलंक है। जिस महिला का आबरू लुटते समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ही बचाया था। वह महिला सुख सुविधा के लिए अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपने अपमान को पी लिया। महिला अगर सत्ता के लिए अपने अपमान को सहन करत है वह महिला के नाम पर कलंक की तरह है। इस नाते की हम लोगो को वो महिला कहने में भी संकोच होता है की वो तो किन्नर से भी ज्यादे बदतर हैं।