Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी पर मां मधु चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा…

पिछले साल देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी देश-विदेश में काफी सुर्ख़ियों में रही। पीएम मोदी ने भी इनके रिसेप्शन में शिरकत की थी जिसकी खूब चर्चा हुई। अब प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रियंका अक्सर कई हॉलीवुड इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रियंका को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ने लगी। दरअसल इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर निकला हुआ लग रहा है जैसा कि प्रिग्नेंट महिला का शुरुआती दौर में नजर आता है। फिर क्या था प्रियंका को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे हर तरफ होने लगे।

अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात की सच्चाई बताई है। मिड डे को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका प्रिग्नेंट नहीं है बल्कि ऐसा कैमरे के एंगल की गलती की वजह से ऐसा फोटो आया। मधु चोपड़ा ने प्रियंका की प्रेग्नेंसी पर कहा कि यह कैमरे का बुरा एंगल था। वो अच्छी आउटफिट पहनी थी कुछ तस्वीरों में ही वह ऐसी (प्रेग्नेंट) लग रही थीं। मधु चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने प्रियंका से बात की तो उन्होंने कहा कि वह थकी हुई थी और इसलिए सुस्त हालत में थी। इसलिए कैमरे के उस एंगल से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

देसी गर्ल न्यूयॉर्क फैशन वीक में स्कर्ट सूट में पहुंची थी और इस इवेंट में प्रियंका की कुछ फोटोज को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने लगे जिसे उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने बकबास खबर बताया। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म Isn’t it romantic में नजर आएंगी और इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखेंगी।