Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिद्धू ने फिर से दिया विवादित बयान, भाजपा पर की ‘रंगभेदी टिप्पणी’

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार पार्टी के प्रचार में लगे हए हैं और इस दौरान वह कई बार विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से प्रचार अभियान के दौरान उन्होंन अपनी तीखी बयानबाजी के जरिए भाजपा और पीएम मोदी को ही टार्गेट पर रखा है। वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान विवादित बयान दिया है।

सिद्धू ने इस बार रंगभेदी टिप्पणी की है। मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे सिद्धू ने कहा है कि ‘कांग्रेस वो पार्टी जिसने देश को आजादी दिलाई, ये मौलाना आजाद और महात्मा गांधी की पार्टी है। उन्होंने गोरों से आजादी दिलाई थी और तुम इंदौर वालों अब काले अंग्रेज से इस देश को निजात दिलाओगे।’ गौरतलब हो कि उन्होंने अपने बयान के जरिए पीएम मोदी को ही निशाने पर रखा।

बताते चलें कि सिद्धू  यहां पर कांग्रेस प्रत्यशी पंकज संघवी के लिए प्रचार करने के लिए आए हुए थे। संघवी के खिलाफ भाजपा की ओर से शंकर लालवानी चुनावी मैदान में हैं। इंदौर में लोकसभा के अंतिम चरण में यानी 19 मई को मतदान किया जाना है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने इंदौर आए सिद्धू ने भाजपा समेत पीएम मोदी पर जमकर वार किया।

सिद्धू ने कहा है कि इस 5 वर्ष में देश के साथ जितना सौतेला व्यवहार हुआ है, कांग्रेस सरकार आते ही वह सब खत्म हो जाएगा। इस सरकार ने 342 संकल्प लिए लेकिन एक भी पूरा करने में सफल नहीं रही। देश को गिरवी रख दिया है।