Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विमान में सो रही थी महिला, युवक कर रहा था यौन शोषण, मिली सजा

लंदन। विमान में सफर के दौरान एक महिला यात्री के साथ यौन शोषण करने वाले भारतीय नागरिक को इंग्लैंड में सजा सुनाई गई है। हरदीप सिंह नाम के शख्स ने फ्लाइट में सो रही युवती को अपना शिकार बनाया। ये मामला फरवरी 2019 का है। दोषी पाए जाने पर हरदीप को मिन्शुल क्राउन कोर्ट ने एक साल जेल की सजा सुनाई। सजा पूरी होने पर उसे भारत भेज दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरदीप सिंह ने तब युवती के साथ यौन शोषण किया, जब बाकी पैसेंजर सो चुके थे और फ्लाइट की लाइट्स बंद कर दी गईं थीं। युवती जब अचानक जगी तो उसने पाया कि आरोपी उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। इससे पहले उसने युवती से बात करने की कोशिश की थी।

टूरिस्ट वीज़ा पर जा रहा था इंग्लैंड

बताया जा रहा है कि 35 साल का हरदीप 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर पंजाब के होशियारपुर से इंग्लैंड जा रहा था। उसने मुंबई से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट ली थी। उसकी बगल की सीट पर एक युवती बैठी थी।

शुरुआत में हरदीप ने युवती से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वह असहज होने लगी क्योंकि हरदीप की अंग्रेजी अच्छी नहीं थी। बावजूद इसके वह युवती के बारे में पूछताछ करता रहा। युवती ने अनजान शख्स से बातें करना उचित न समझा और मुंह पर रुमाल रख कर सो गई। जागने पर उसके साथ ऐसी घटना घटित होते दिखी। जिसके बाद युवती ने इंग्लैंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

कई भारतीयों पर हैं यौन शोषण के आरोप

आपको बता दें कि विमान में भारतीय द्वारा यौन शोषण का यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ सालों में ऐसी वारदातों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

एफबीआई के मुताबिक, विमान में दुष्कर्म करने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। 2014 से 2017 के बीच चलते विमान में यौन शोषण की घटनाओं में 66 प्रतिशत का इजाफा हुआ। विमान में कम जगह का होना, यात्रियों का नशे की हालत में होना, अटेंडेंट की कम संख्या और रात की फ्लाइट में अंधेरा होना इसकी वजह हैं।