Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति ने ही की थी अपनी पत्नी और बच्ची की हत्या

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
थाना मैलानी क्षेत्र में 28 दिसम्बर को एक महिला व एक बच्ची का शव मानपुर जंगल के पास से बरामद हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस में छानबीन शुरू की तो मामला हत्या का निकला। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  मृतक महिला के दूसरे पति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी खीरी पूनम ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी।
  • एसपी खीरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 28 दिसम्बर को मानपुर जंगल के पास एक महिला व बच्ची का शव बरामद हुआ था। दोनों के शव गंभीर रुप से जले हुए थे। जिसकी पहचान लर्न मुश्किल था  काफी मशक्कत के बाद पहचान में पता चला महिला व उसकी बच्ची गाजियाबाद की रहने वाली थी।
  • मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम गीता है जिसके साथ उसकी बच्ची ऋतिका है, जो गाजियाबाद से लखीमपुर निवासी विमलेश यादव के साथ 27 दिसम्बर 2018 को मुम्बई जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद पुलिस ने विमलेश यादव के बारे में पता किया तो पता चला कि विमलेश यादव गांव खरेहटा थाना मैलानी का रहने वाला है। 
  • छानबीन में पुलिस ने शक के आधार पर विमलेश को संसारपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
  • पूछताछ में विमलेश ने अपनी गलती को कबूल कर ली है।

पहले से थी गीता को मारने की योजना

  • उसने बताया है कि गाजियाबाद में जिस कंपनी में वह दोनों काम करते थे, वहां के अन्य व्यक्तियों से भी गीता के संबंध हो गए थे। इसीलिए उसने गीता को मार डालने की योजना बनाई और फंस जाने के डर से उसकी बच्ची भी गीता के साथ जंगल ले जा कर, गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतिका के मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े तथा सिम बरामद किया।  आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध सख्या 06/19 धारा 302,201 आईपीसी के तहत कार्यवाही की है। पकडे गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।