Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल:जानिए किस राशि की आय में होगी वृद्धि ? किसे मिलेगा वाहन सुख

मेष: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष: मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।

मिथुन:मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक तो रहेगा परन्तु यथानुरूप सफलता संदिग्ध है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है|

सिंह: किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या:मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। 

तुला: मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा परन्तु घरेलू कठिनाइयां परेशान भी कर सकती हैं।

वृश्चिक: कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। किसी मित्र का कारोबार में सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु: शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार विकार हो सकते हैं। 

मकर: मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अति से परेशान रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें।

कुंभ:धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

मीन: मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।