Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 20 अगस्त 2018: जानिए कैसा रहेगा सावन का आखिरी सोमवार, मिलेगा लाभ या होगी हानि?

आज सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है, किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश? व्यापार में होगा लाभ या उठानी पड़ेगी हानि। जानिए दिन का पूरा हाल प्रदेश जागरण पर…

*बारह राशियों का राशि फल*
=================

मेष- ? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको दैनिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यों  को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा। आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन मे ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। परन्तु बीच मे कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस मे भीड़ सकते है धैर्य का परिचय दें।

वृष- ? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताना पसंद करेंगे। काम-धंदे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे। मध्यान तक दौड़धूप भी करेंगे इसके बाद अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों का भरोसे चलेंगे। फिर भी संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य आज अधिक रहने से महिलाये को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रों को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।

मिथुन- ? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज प्रातः काल से मन में किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी। परन्तु धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। एक बार सफलता मिलने पर हर काम को आत्मविश्वास से पूर्ण कर लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम ही रहेगी लेकिन इसका आपके व्यवसाय पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी करने वालो से सहयोगी आज अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। विदेश संबंधित वस्तुओं के व्यवसाय में आज हानि हो सकती है इसमे निवेश से बचें। परिजनों का व्यवहार अपेक्षित रहेगा। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क- ? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों में आज वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। आज दो पक्षो के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है, बेहतर रहेगा इस लफड़ों से बचें। काम-धंधा आज सामान्य रहेगा। खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होगी। इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा। फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।

सिंह- ? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे, परन्तु आस-पास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकेंगे। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नहीं लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।

कन्या- ? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा। परन्तु महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। काम-धंधे में आज अपेक्षाकृत मंदी देखने को मिलेगी। लेकिन पुराने कार्यों से धन की आमद होने से आर्थिक समस्या नही बनेगी। आज किसी की बेमन से उधार देना पड़ेगा इसकी वापसी में परेशानी आएगी। शेयर सट्टे आदि में धन का निवेश शीघ्र लाभ देगा। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त कार्यभार से परेशान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आज भी खुशहाल बना रहेगा। संताने बुजुर्गों की आड़ में मनमानी करेंगी शीत प्रदार्थो के सेवन ना करें।

तुला- ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।

वृश्चिक- ? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा। परन्तु मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नही चढ़ने देगी।  परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नही लेंगे। जिससे कार्यों में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों को आवश्यकता पूर्ति हेतु खर्च एवं थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी।

धनु- ? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में संकोच हो, उसमे अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह लें। आज स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही होगा। धन संबंधित कार्यों में ज्यादा सावधानी बरतें धोखा होने की संभावना है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।

मकर- ? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये सम्मान जनक परिस्थितियां बनाएगा। दिन की शुरुआत आज धीमी रहेगी। दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज आप अधिक गंभीर रहेंगे। आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी धन की आमद भी आशाजनक रहेगी।  गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा मनपसन्द भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।

कुंभ- ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नही रहेंगे। कार्य करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेगा फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे। व्यवसायियों की पुरानी योजना पूर्ण होगी। नई पर कार्य आरंभ आज ना करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे। इसके विपरीत महिलाये धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगे, लेकिन अपनी बात आने पर इसे अमल नही करेंगी। घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी।

मीन- ? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज की दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। महिलाये आज भावनाओ में जल्दी भ जाएंगी किसी की भी बातो का जल्दी से विश्वास कर लेंगी इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे। लेकिन इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यों में भी लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बाते कहना चाहेंगे परन्तु संकोच वश कह नही सकेंगे इसका ध्यान रखें।