Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चुनाव की तारीखों के साथ EC ने जारी किए दिशा-निर्देश…

चुनाव आयोग ने रविवार को आम चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगें।

पहला चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। सभी चरणों के नतीजे एक साथ 23 मई को आएंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ खास निर्देश भी दिए हैं। 

ECI की प्रेस कांफ्रेंस निर्धारित समय 5 बजे शुरू हुई, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने किया ऐलान।

आदर्श आचार संहिता पूरे देश मे आज शाम से लागू।

ख़बरों का वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें…

7 चरण में होंगे चुनाव

  • टोटल : 07 चरण में होंगे चुनाव.
  • 01 चरण : 11 अप्रैल को पहला चुनाव.
  • परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किये जाएंगे.
  • मतदान के दौरान 11 प्रकार के परिचय पहचान पत्र का किया जा सकता है इस्तेमाल.
  • EVM पर चुनाव निशान के साथ साथ उम्मीदवार की फ़ोटो भी होगी.
  • इस बार 90 करोड़ वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगें.
  • 2014 के बाद 5 साल में 7 करोड़ नये वोटर बड़े हैं.
  • इस बार 10 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, 2014 में 9 लाख स्टेशन थे.
  • टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर अपनी लिस्ट के अनुसार जानकारी ले सकतें हैं.
  • नियम का उलंघन करने वालो पर कार्यवाही होगी.
  • वोटर स्लीप मतदान से 5 दिन पूर्व मतदाता को मिलेगी.
  • ECI ने एक APP बनाई है, जिस पर शिकयत आने पर 100 मिनट के अंदर अंदर कार्यवाही की जायेगी, और अधिकारी को जवाब भी देना होगा, इसके साथ ही सूचना देने वाले का नाम पता भी गुप्त रखा जायेगा.
  • EVM मशीन जीपीएस सिस्टम से ट्रेक होंगी, उनके मूवमेंट पर नज़र रखी जायेगी.
  • सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जायेगी, उनके लियें भी गाइडलाइंस जारी की जायेगी, गूगल और फेसबुक को भी पत्र लिखा जायेगा.