Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

BB12: शिल्पा-विकास ने घर में लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, टास्क में मचा बवाल

मुंबई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियैलिटी शो बिग बॉस 12 में शो के एक्स कंटेेेस्टेंट विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे ने पहुंचकर एंटरटेंटमेंट का तड़का लगाया। दोनों के अचानक घर में पहुंचने से बाकी घरवाले थोड़े असहज नजर आए।

वहीं इस हफ्ते के लग्जरी बजट टास्क बीबी गांव की रंगोली में शिल्पा और विकास की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस टास्क में ढेर सारे लड़ाई झगड़े के बीच अंत में विकास गुप्ता ने जीत हासिल कर एक बार फिर से खुद को मास्टरमाइंड साबित कर दिया।

टास्क में श्रीसंत के निशाने पर आए विकास गुप्ता और करणवीर

इस लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंत के निशाने पर विकास गुप्ता और करणवीर बोहरा रहे। पहले तो श्रीसंत ने विकास गुप्ता से बहस व झगड़ा किया, उसके बाद उनका गुस्सा करणवीर बोहरा पर निकला।

टास्क के दौरान श्रीसंत और करणवीर के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई। इस दौरान श्रीसंत ने करणवीर पर उनके हाथ को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान श्रीसंत कई बार करणवीर को मारने के लिए भी दौड़े। जिस पर घरवालों द्वारा बीचबचाव किया गया।

वहीं टास्क के दौरान विकास गुप्ता द्वारा श्रीसंत को बदतमीज इंसान कहने पर वह भड़क उठे और और उन्होंने इसका जवाब विकास गुप्ता को लूजर बुलाकर दिया। लड़ाई झगड़ों के बीच टास्क के अंत में विकास गुप्ता ने जीत हासिल की।