Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रूस भेजने के नाम पर जालसाज ने ठगे दो लाख

लखीमपुर-खीरी।

  • रूस भेजने के नाम पर एक सरदार से जालसाज ने दो लाख रुपए व पासपोर्ट ठग लिया। जब जालसाज के धोखे का पता सरदार को चला तो उसने कोतवाली में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखरावां निवासी हरिपाल सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह ने दी गई तहरीर में बताया कि फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अग्गरखुर्द निवासी अमरदीप सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह ने उससे रूस में काम कराने का लालच दिया। बताया कि इसमें करीब दो लाख रुपए का खर्च आएगा।
  • अमरदीप ने यह भी बताया कि उसने कई लोगों को पहले भी रूस भेजा है जहां वह लोग काम कर रहे हैं। उसके झांसे में आकर हरिपाल सिंह ने दो माह पूर्व दो लाख रुपए और पासपोर्ट दे दिया। इसके बाद से अमरदीप लगातार उसे झांसा दे रहा था।
  • जब उसने पता किया तो मालूम हुआ कि उसने पहले जिन लोगों को रूस भेजा था उन्हें वहां कोई काम नहीं मिला। वह लोग वहां अपने पास से खर्च उठा रहे हैं। यह अमरदीप धोखेबाज है।
  • जब हरिपाल ने पैसे वापस देने को कहा तो अमरदीप जान-माल की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।