Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एशियन गेम्स 2018, भारत के नाम हुआ 4 गोल्ड, मंत्री राजयवर्धन राठौर ट्वीट कर दी जानकारी

कुछ हफ़्तों पहले ही सम्पूर्ण हुए एशियन गेम्स 2018 में अपना परचम लहराने के बाद अब भारत इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर के दुनिया भर  सुर्खियां बटोर रहा है।

अभी हाल ही में इन खेलों में भारत के नाम चौथा गोल्ड मैडल दर्ज हो चूका है। जकार्ता में चल रहे इस तीसरे पैराओलंपिक खेलों में आज (मंगलवार, 9 अक्टूबर ) भारतीय महिला एथलेटिक एकता भयान ने देश को इस खेल का चौथा गोल्ड मेडल दिलाया है।

मंत्री राजयवर्धन राठौर ने किया ट्वीट

उन्हें यह गोल्ड मैडल महिलाओं के क्लब थ्रो की F32/51 प्रतिस्पर्धा में मिला है। इस बात की जानकारी खुद खेल मंत्री राजयवर्धन राठौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर के दी है। आपको बता दें कि इन पैराओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कल भी  बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को 3 गोल्ड मेडल सहित कुल 16 मेडल दिलाये थे। 

कल इस पैराओलंपिक खेलों में जिन लोगों को मैडल मिला था उनमे भारतीय  एथलीट संदीप चौधरी, धाविका राजू रक्षिता और तैराक तैराक जाधव सुयेश नारायणन शामिल है। इसके साथ ही भारत के नाम अब 17 मैडल हो गए है  जिनमे चार गोल्ड, छह सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इस तरह भारत एशियाई पैरा खेलों की पदक तालिका में आठवें स्थान पर आ गया है। इन खेलों में भी चीन 35 गोल्ड, 14 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।