Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहीद के घर पहुंचे अखिलेश यादव, दिया हर संभव मदद का भरोसा

कन्नौज जिले सुखसेनपुर के निवासी प्रदीप यादव गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। शनिवार को प्रदीप यादव के परिजनों को ढाढस बंधाने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने परिजनों के बीच काफी समय बिताया और उन्हें भविष्य में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

कन्नौज में शहीद के घर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सर्जिकल स्ट्राइक का लाभ लेने के लिए उरी फिल्म देखकर जश्न मनाया जा रहा था तो सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर आतंकवादी हमले में इतने जवानों की मौत कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी उरी फिल्म देख रहे थे। अखिलेश ने कहा कि यह ऐसी घटना है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। हमारे जवान अपनी छुट्टी से वापस जा रहे थे। अचानक इतनी गम्भीर घटना हुई जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की जान चली गई। पूरा परिवार दुखी है। इस दुख में हम भी शामिल हैं। यह दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस परिवार कि जो मदद हो सकेगी हम करेंगे।

प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। उनकी पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव है। गरुवार को हुए आतंकवादी हमले में वह शहीद हो गए थे।