Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहीदों के परिवार से मिलेंगी प्रियंका देंगी सांत्वाना

प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश के शहीदों के परिवारीजन से वार्ता कर उनको सांत्वाना देंगी। आज उन्होंने चंदौली के सपूत अवधेश कुमार यादव शहीद के पिता से फोन पर वार्ता करने के साथ उनको ढांढस बंधाया है। शहीद अवधेश कुमार यादव के पिता से वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस गहरे संकट और दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। आपके पुत्र ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बलि दी है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं देश तथा प्रदेश के ही शहीद के परिवार के साथ हूं। गुरुवार को इस घटना के दौरान प्रियंका गांधी लखनऊ में ही थीं। शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भाजपा के विधायक अवतार सिंह भड़ाना के साथ दिग्गज नेता रामलाल राही प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इनके कांग्रेस में शामिल होने पर प्रियंका गांधी को मीडिया को संबोधित करना था, लेकिन पुलवामा की इस घटना के कारण उन्होंने सिर्फ दौ मिनट का मौन रखा और भड़ाना व राही के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद एक बयान जारी कर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आए दिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, जो गहरी चिंता का विषय है। मैं सरकार से मांग करती हूं कि इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।