Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रामगोपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, प्रियांका से हमें कोई दिक्कत नहीं

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से भाजपा को नुकसान होगा। सपा- बसपा गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा लोकसभा चुनाव में कहीं भी नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बजट लाना चाहती है, जबकि संवैधानिक रूप से बजट नई सरकार को लाना चाहिए। ये सब बाते उन्होने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने एटा में कहीं।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से सपा- बसपा गठबंधन में कोई घबराहट नहीं है, बल्कि हम और ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बजट लाकर जनता से लुभावने वायदे करना चाहती है, ताकि चुनाव में उसे लाभ मिल सके। जबकि चुनाव वर्ष में नई सरकार कोई ही बजट लाना चाहिए। एक बार भाजपा जनता के साथ धोखा करने के लिए फिर से तैयार है। लोगों को भाजपा की नीतियां भलीभांति समझ लेनी चाहिए। यह जो वायदे करते हैं उन्हें कभी पूरा नहीं करते, वरना तीन राज्यों में भाजपा की सत्ता नहीं छिनती। गरीब, किसानों, शोषितों के साथ छल किया गया है, कर्जमाफी के सब्जबाग दिखाए गए, लेकिन किसान आज भी रो रहे हैं। जो सरकारी योजनाएं लागू हुईं उनमें घोटाले हुए और सरकार उन्हें दबाती रही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा उप चुनाव में सपा- बसपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत से कुछ सीटों पर सफलता हासिल हुई। इसी तरह लोकसभा में भी यह गठबंधन परचम लहराएगा।