Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिली भगवान राम से जुड़ी एक और चीज, इसी कुटिया में रहती थीं माता सीता

पंचवटी एक शहर है जो भारत की दूसरी बड़ी नदी गोदावरी के तट पर स्थित है। इस शहर का रामायण में खास महत्व है।पंचवटी, जहां राम ने अपने 14 साल के वनवास के कुछ साल बिताए थे। ये ही वो जगह है जहां राम और सीता, लक्षमण के साथ एक कुटिया बनाकर रहे थे। slide11_1484227465इसी कुटिया के बाहर से रावण ने सीता का हरण किया था। पंचवटी में पांच बरगद के पेड़ हैं जो पास-पास हैं।इसी वजह से इसका नाम पंचवटी पड़ा था। ये नासिक, महाराष्ट्र के पास एक धार्मिक जगह है जिसका हिन्दुओं के लिए बहुत महत्व है।

 इस जगह पर काफी मंदिर हैं, जहां भारत के सभी शहरों से लोग आते हैं। यहां से बहने वाली पवित्र गोदावरी नदी में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। यहां 12 साल में एक बार कुंभ मेला भी लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.