Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: कांग्रेस और शिवसेना को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के नतीजे मंगलवार रात घोषित किये गए। विधानसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ग्राम पंचायत चुनाव में भी बाजी मारते हुए 1311 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में कांग्रेस को 312, शिवसेना ने 295, एनसीपी को 297 और अन्य को 453 सीटें जीती। 

भाजपा की इस रिकॉर्ड जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में निरंतर विश्वास रखना हमें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 7 और 14 अक्टूबर को हुआ था। पहले चरण की मतगणना 9 अक्टूबर को जबकि दूसरे चरण की काउंटिंग 16 अक्टूबर को हुई। दोनों ही चरणों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। भाजपा के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि शहरों की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा अब ग्रामीण इलाकों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।