Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: रक्षा मंत्री आज से दो दिवसीय अंडमान दौरे पर, सैनिकों के साथ मनाएंगी दिवाली…

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में तीनों सेवाओं के कमान के साथ दिवाली मनाएंगी. सीतारमण गुरुवार यानि आज से दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह जाएंगी. इस दौरान वह इसकी संचालन तैयारियों और संबंधित मुद्दों की समीक्षा करेंगी.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘कमान के पहले दौरे में वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगी और दो दिन में विभिन्न समारोहों के दौरान उनके परिजन से बातचीत करेंगी.’’ इसने कहा कि सीतारमण कमान के संचालन इलाके और कार निकोबार वायुसेना स्टेशन भी जाएंगी.

अंडमान-निकोबार कमान भारत का एकमात्र तीनों सेवाओं का कमान है. सीतारमण सेल्युलर जेल में स्वतंत्र ज्योति और कार निकोबार में सूनामी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगी.