Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रदेश में गठबंधन होगा धुवास्थ, हम लाएंगे 74 सीटें: दिनेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 74 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। साथ ही गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा के प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं होगा। शर्मा ने यहां मीडिया से कहा कि ‘यूपी के लडकों’ (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) का भी ऐसा ही गठबंधन 2017 में बना था लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था। मौजूदा सपा—बसपा गठबंधन का भी वही हश्र होगा और भाजपा 80 में से 74 सीटें जीतेगी।

दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं के बीच कोई सामंजस्य नहीं हो सकता क्योंकि दोनों ने ही 1995 के गेस्ट हाउस कांड का नतीजा भुगता है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शर्मा ने कहा कि भीम राव आंबेडकर का नाम लेने वाली पार्टियों ने कुछ नहीं किया और उनकी विचारधारा का अनुपालन भी नहीं किया जबकि यह मोदी सरकार ही है, जिसने दलितों और पिछड़ों के कल्याण के लिए काम किया।’धर्म की राजनीति’ करने के आरोपों पर शर्मा ने कहा कि यह सही बात है कि हम ‘राष्ट्रधर्म’ की राजनीति करते हैं, जो हर किसी को करना चाहिए।