Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुछ लोगों की घुटना टेकने और नाक रगड़ने की आदत होती है: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा- बसपा गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार, अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। लोग कुछ भी कहें पर सच यह है कि धंधेबाजों के लिए राजनीति नहीं है। ऐसे गठबंधन को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा -बसपा के बीच पहले भी गठबंधन हुआ था। सपा के पास ज्यादा तो बसपा के पास कम सीटें थीं। बसपा लगातार समर्थन करती रही पर गठबंधन टूट गया। कुछ लोगों की घुटना टेकने और नाक रगड़ने की आदत होती है। इसका उपचार नहीं हो सकता है।

प्रदेश की जनता राजनीति के ऐसे सौदेबाजों का समर्थन कभी नहीं करेगी। जगत पिता सूर्य बिना भेदभाव के चर अचर को अपनी उष्मा प्रदान करते हैं। समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा का संदेश देते हैं, जबकि कुछ राजनेता जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता से जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।