Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गठबंधन करने वाले मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं: डिप्टी सीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने यूपी में हुए लोकसभा चुनाव के गठबंधन को लेकर सपा बसपा पर जमकर हमला बोला है। दिनेश शर्मा ने कहा कि जिनकी नींद उड़ी है, उन्होंने गठबंधन किया है। 2017 में एक 5 सितारा होटल में प्रेस कांफ्रेंस हुई थी। उस समय बातें हुई कि दो लड़के मोदी जी का रथ रोकेंगे। लेकिन उनको हार का स्वाद चखना पड़ा। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मैंने गेस्ट हाउस कांड के उस दृश्य को देखा है। चुनाव हारने के बाद ये गठबंधन रहेगा या नहीं संशय है। पार्टी का गठबंधन हो सकता लेकिन कार्यकर्ताओं का नहीं। गठबंधन करने वाले मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जीत का तोहफा दें लेकिन उन्हें हार का अभिशाप मिलेगा। दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों दल एक हैं। हमने किसानों का ऋण माफ़ किया, रोजगार दिया, गांव-गांव बिजली दी। जो बोल रहे बीजेपी घबराई हुई है, असल में उनकी खुद की घबराहट है। ब्लू बुक को सफ़ेद में करने का इससे बेहतर करने का क्या तरीका हो सकता है। हमने नक्सलवाद के खिलाफ सख्ती की शायद इसलिए छत्तीसगढ़ में हारे। हार की समीक्षा हो रही है। राजस्थान में लगभग बराबर, मध्यप्रदेश में अधिक वोट पाये हैं। हमने मदरसों में पढ़ाई का सिस्टम ठीक किया है। पहले आईएएस में सिर्फ 2% अल्पसंख्यक चयनित होते थे, हमारे समय में इनकी संख्या कई गुना बढ़ी। आंबेडकर जी के पंचतीर्थ बने ये हमने किया। यूपी में हमारी सरकार में कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ।