Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिलीप कुमार की हालत गंभीर, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

dilip-kumar_1481080348हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रहे एक्टर दिलीप कुमार की हालत अचानक बिगड़ गई है। इसके कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत है। 
   इससे पहले भी कई बार उनकी हालत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो और उनका पूरा परिवार उनके साथ है। सायरा का कहना है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाना ही था। लेकिन पैर में सूजन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।
दिलीप कुमार की हालत गंभीर, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
डॉक्टर का कहना है कि दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की भी शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। बता दें कि 11 दिसंबर को दिलीप कुमार का जन्मदिन है। इस बार वो 95 साल के हो जाएंगे। सभी कामना कर रहे हैं कि दिलीप जल्दी ठीक हो जाएं।
पूरा परिवार उन्हें 11 दिसंबर से पहले घर लाना चाहता है ताकि उनका जन्मदिन मनाया जा सके। दिलीप कुमार को साल 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए करीब छह दशक तक काम किया है। 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘किला’ उनकी आखिरी मूवी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.