Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। अन्यथा किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याह्न के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। 

वृष (Taurus): आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में आपका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिक रूप से शांत रह सकते हैं। 

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों या फिर परिवार वालों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। 
राशिफल 
कर्क (Cancer): किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। दोपहर के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। 

सिंह (Leo): क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा। भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। 

कन्या (Virgo): आज आपके दिन की शुरूआत किसी बात को लेकर चिंता और उद्वेग के साथ होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी भी कोई शिकायत हो सकती है। हालांकि आज नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। वहीं कोई आकस्मिक धन खर्च भी हो सकता है। किसी करीबी के साथ वाद-विवाद होने से मनमुटाव होगा। 

तुला (Libra): आज आपका मूड पूरा दिन अच्छा बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ किसी जगह जाकर बढ़िया खाना खाने और घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक-लाभ होने से खुशी का एहसास होगा। कोई पूजा-पाठ से जुड़े समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं आनंददायक समाचार भी प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। अधीनस्थ व्यक्ति और नौकरवर्ग से परेशानी हो सकती है। 

धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। 

मकर (Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगी। प्रेमपूर्ण सम्बंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा। 

कुंभ (Aquarius): व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। दोपहर के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास को टालिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है। 

मीन (Pisces): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा।