Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज का राशिफल

मेष (Aries): शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य सही रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने और आनंदपूर्ण समय व्यतीत करने का योग है। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी माता की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कद्र होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ (Taurus): आज का दिन स्फूर्ति से भरा और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपका दिन अच्छा बनाएंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। गणेशजी कहते हैं कि वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा देने वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। भाई- बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।

तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटुवचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े- विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है। आकस्मिक धनलाभ होगा। भोजन करने में विलंब और अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे। स्त्रियों और जलाशय से दूर रहना हितकर है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी- धंधे और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ होने वाला है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलता से सफल होंगे। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आज आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद है। 

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थ होने का अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। 

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर के नाम का स्मरण और आध्यात्मिक पठन मानसिक शांति देंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति- पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।