Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आंखें बहुत कुछ कहती हैं…ऐसे बनाएं इन्हें और भी खूबसूरत

eye-makeupनई दिल्ली। किसी की चेहरे की खूबसूरती में आंखे अपना अहम किरदार निभातीं हैं। लोगों की निगाहें सबसे पहले आपकी खूबसूरत आंखो पर जाती है। आंखे बहुत कुछ कह देती हैं। तो आज हम आपको बतायेंगे कि मेकअप से आप अपनी आँखों को और कैसे खूबसूरत बना सकती हैं।

मेकअप से अपनी आंखों को बनाएं खूबसूरत

आंखों के मेकअप में आई प्राइमर, हाइलाइटर, मस्कारा और काजल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन्हें अप्लाई कर आप अपनी आंखों को आकर्षक लुक देकर अपनी पर्सनैलिटी को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।

सबसे पहले आप आंखों के मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें। इससे आंखों पर लगाया जाने वाला आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहेगा और इसका रंग भी उभरेगा। यह पलकों की त्वचा को कोमल भी बनाए रखेगा।

अगर आपकी आंखें बादाम के आकार की नहीं हैं, तो फिर आपको कोल (काजल) पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपकी आंखें और छोटी नजर आएंगी।

पलकों और भौंहों के बीच के हिस्से यानी ब्रो बोन पर हाइलाइटर लगाने से आपकी आंखों को सुंदर आकार मिलता है।

मस्कारा आपकी आंखों को उभार देने में बेहद कारगर है। इसे पलकों की बरौनियों पर ऊपर और नीचे दोनों तरफ से लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.