Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: कॉमेडी के शहंशाह की मौत, कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

पूरी दुनिया को अपनी बातों से हंसाने वाले कॉमेडियन और एक्टर जैरी लुईस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 91 साल की उम्र में जैरी का लॉस वेगस स्थित उनके घर में निधन हो गया है।
जैरी का जन्म 16 मार्च, 1926 में हुआ था। उन्होंने द नटी प्रोफेसर और द बेली ब्वॉय समेत कई फिल्मों में काम किया है। डीन मार्टिन के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। अपने काम के लिए जैरी को कई अवॉर्ड और नॉमिनेशन्स भी मिले हैं। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, ‘वो अद्भुत थे। कई चहरों पर उन्होंने मुस्कान बिखेरी है।’वहीं हॉलीवुड एक्टर्स नील पैट्रिस हैरिस, जिम कैरी, एलन डेजेनेरस समेत कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.