Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विजय श्री फाउंडेशन ने 51 विशिष्ट महिलाओं का किया सम्मान

लखनऊ |

विजय श्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान,गोमतीनगर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं 51 विशिष्ट महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजते हुए तिलक, तलवार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुकेश बहादुर सिंह , महेंद्र सिंह , शुची विश्वास , प्रताप चंद्रा, अमित सिंह मौजूद रहे.

 

इन्हें मिला सम्मान:

  • सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से रमा अरुण (प्रोड्यूसर, दूरदर्शन), अपर्णा नवेटिया जी ( आध्यत्मिक गुरु), मालविका हरिओम ( कवियत्री, गायिका),रीना सिंह जी (समाजसेवी), सत्य सिंह जी ( रिटायर्ड पुलिस अधिकारी),पूनम गौतम (प्रिंसिपल, जयपुरिया स्कूल),ममता सिंह चौहान ( अध्यापिका), रीता सिंह जी ( समाजसेवी), आराधना (निशानेबाज), सपना उपाध्याय(समाजसेवी),रश्मि मिश्रा (हेल्पेज इंडिया) और राज स्मृति सहित तमाम समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया.

नारी शक्तियों के सम्मान में ये काफी अनूठा कार्यक्रम था.सभी महिलायें तिलक,तलवार पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही थी. इस मौके पर विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक विशाल सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को किसी पहचान की जरूरत नहीं है.वह देश ही नहीं विदेश में भी भारत का नाम रोशन कर रही हैं.प्रसादम सेवा के विस्तार में महिलओं का बहुत बड़ा योगदान है.बहुत साड़ी महिलायें घरों से निकलकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज प्रसादम सेवा में आकर निशक्त तीमारदारों की सेवा करती हैं और उनके मनोबल से ही इस मानवसेवा मिशन को विस्तार करने का बल मिल रहा है. जल्द ही यह सेवा शहर के अन्य अस्पतालों में भी शुरू कर दी जायेगी |