पाकिस्तान द्वारा भारत के 220 मछुआरों को पकड़ लिया गया था। मगर अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उपजने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत के इन मछुआरों को छोड़ने का निर्णय लिया है। दरअसल पाकिस्तान के कराची के मालिक द्वारा जेल में बंद मछुआरे क्रिसमस के पवित्र पर्व पर रिहा कर दिए गए हैं। इसे पाकिस्तान की एक अच्छी पहल माना जा रहा है। दरअसल कराची के मालिर जेल के अधीक्षक सआदत हसन सहतो ने कहा कि मछुआरे समुद्र में आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान की जल सीमा में दाखिल हो गए।
ऐसे में इन लोगों को पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था। अब इन मछुआरों को भारत भेजने के लिए लाहौर में ट्रेन में बैठाया गया है। यहां से वे वाघा बाॅर्डर के माध्यम से भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे। उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 439 मछुआरों को गैरकानूनी तरह से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दाखिल होने के लिए उन्हें पकड़ा गया था। गौरतलब है कि दोनों देशों में तनाव के हालात हैं ऐसे में भारतीय मछुआरों को छुड़ाना कुछ मुश्किल लग रहा था। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के सेनिक चंदू चव्हाण भी गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। उन्हें पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया और अब भारत इन्हें छुड़वाने का प्रयास कर रहा है।