Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Zomato से खाना मंगाना इस युवक को पड़ा महंगा, 100 रुपए रिफंड के चक्कर में खाते से उड़े 77 हजार

पटना। ऑनलाइन के इस जमाने में लोगों के काम काफी आसान हो गए हैं। उन्हें शॉपिंग करने से लेकर बैंकिंग और यहां तक कि खाना भी अब ऑनलाइन डिलीवर हो जाता है। हालंकि इस ऑनलाइन सर्विस के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। यही कारण है कि आए दिन लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होते रहते हैं।

ऐसा ही एक मामला ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमेटो में देखने को मिला है। दरअसल जोमेटो के एक यूजर को 100 रुपए रिफंड के चक्कर में 77 हजार रुपए का चूना लग गया। रिफंड मांगने की कोशिश कर राह यूजर बड़ी आसानी से इस फ्रॉड के चक्कर में फंस गया। यह मामला बिहार के पटना का है।

जहां के रहने वाले विष्णु पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने 10 सितंबर को जोमेटो से खाना ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 100 रुपए थी। हालांकि खाना डिलीवर होने के बाद पता लगा कि खाने की क्वालिटी सही नहीं थी, जिसकेबाद उन्होंने डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से खाना वापस ले जाने को बोला। इस पर उसने कस्टमर को कस्टमर केयर पर बात करने के लिए कहा।

वहीं जब उसने गूगल पर सर्च कर जोमेटो के कस्टमर केयर सर्विस पर बात की, तो उन्हें जैसे स्टेप बताए गए उन्होंने वैसे ही स्टेप फॉलो किए। जिस पर उन्हें कहा गया कि उसके अकाउंट में रिफंड के लिए फूड डिलीवरी एप्लीकेशन को इनेबल करने के लिए बैंक अकाउंट से 10 रुपए डिडक्ट करवाने होंगे। जिसके बाद उनका पैसा उनके पास वापस आ जाएगा।

इसके बाद जैसे ही विष्णु ने आए हुए लिंक पर क्लिक किया, उसके कुछ देर बाद ही उनके बैंक अकाउंट से 77 हजार रुपए निकल गए। हालांकि इस मामले की शिकायत उन्होंने कई जगह की है और इसकी जांच चल रही है।