Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कासगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

 

 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने बीती रात एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में जानकारी की।

कोतवाली क्षेत्र के हिमायत नगर में रविवार देर रात शराब पीते समय सरफुद्दीन ने 30 वर्षीय कासिम को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका-मुआयना कर लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली।

सीओ आईपी सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।