Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव गांव के बाहर फेंके जाने का आरोप

देव श्रीवास्तव|
निघासन-खीरी।

                           |मृतक की मां ने दी नामजद तहरीर|

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक की मां ने गांव की एक लड़की को भगाने के शक में उसके परिवारवालों पर पीटकर हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक देने का आरोप लगाया है।

  •  जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा निवासी राममिलन (25) रविवार शाम उसकी मौसी के घर मौत हो गई थी। मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि राममिलन रविवार को पड़ोसी गांव बौधिया कलां के लोनियनपुरवा मजरा बौधिया में अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बाद तक वह वहां नहीं पहुंचा।
  • शाम को राममिलन को खोजते हुए अपनी बहन के घर गई। वहां उसको राममिलन घायल अवस्था में घर के बाहर बंगले में लेटा मिला। गीता की बहन व उसका पति घर पर नहीं थे। गीता देवी का कहना है कि राममिलन ने बताया था कि उसे रास्ते में सुरजीपुरवा गांव के तीन लोगों ने बहुत पीटा था।
  • इसके बाद शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंखधर भटट, उपनिरीक्षक हनुमंत तिवारी, राहुल सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली।
  • गीता देवी ने मौके पर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके गांव की एक लड़की करीब एक माह पहले भाग गई थी। उसके पिता, चाचा और भाई को इसमें राममिलन का हाथ होने का शक था। इसको लेकर वे राममिलन को पहले भी पीट चुके थे। यह मामला पुलिस तक पहुंचा था।
  • इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो जाने के बावजूद लड़की पक्ष के लोग राममिलन से रंजिश मानते थे। आरोप है कि रविवार सुबह लड़की के भाई ने राममिलन को देख लेने की धमकी भी दी थी।
  • गीतादेवी का आरोप है कि मौसी के घर अकेले जा रहे उसके बेटे को तीन लोगों ने बुरी तरह पीटा। इससे उसको काफी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
  • प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।