Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूथ कांग्रेस ने नवनियुक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता का किया स्वागत

सिरसा। यूथ कांग्रेस की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष नवदीप कंबोज की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला उपायुक्त
पार्थ गुप्ता का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ यूथ इकाई से महासचिव हर्ष मित्त्तल, गौरांश
अरोड़ा, जगपाल सिंह (मान) व पंकज शर्मा भी मौजूद थे।

कंबोज ने सर्वप्रथम जिला उपायुक्त को यूथ कांग्रेस की
गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं शहर की प्रमुख समस्याओं से भी डीसी को अवगत करवाया गया।
नवदीप कंबोज ने कहा कि यूथ कांग्रेस की इकाई प्रशासन के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। जिला
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शहर के विकास कार्यों को लेकर एक विजन तैयार किया है। सभी विभागों
के अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई है, ताकि विकास कार्यों को बिना विलंब पूरा करवाकर जनता को राहत पहुंचाई
जाए।