Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्याज के इन फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्याज भोजन को स्वादिष्ट बनाता है यह तो सभी को पता है, लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं जिन्हें जानकर आप चौंक जाऐंगे। जी हां…। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ प्याज हमारी सेहत को भी दुरुस्त रखता है। यही नहीं प्याज हमें कई रोगों से भी बचाता है। तो आइए जानते है प्याज हमें किन-किन बीमारियों से रखता है दूर…

दरअसल, प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। प्याज में आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे खनिज भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का खजाना होता है। इन सभी खनिज पदार्थों के चलते प्याज हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है।

अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप प्याज को किस रुप में इस्तेमाल करते हैं। कच्चे प्याज को इस्तेमाल करने के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग इसे सलाद के रूप में लेना पसंद करते हैं, कुछ को यह पिज्जा में पसंद होता है और कुछ को यह अचार के तौर पर अच्छा लगता है।

प्याज का सेवन करने से होने वाले लाभ :

  • कच्चे प्याज के इस्तेमाल से बाल लंबे होते हैं। कच्चे प्याज के रस को स्कैल्प में लगाना फायदेमंद होता है।
  •  प्याज का इस्तेमाल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह काफी लाभकारी है।
  •  प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में भी सहायक होते हैं।
  •  प्याज में मौजूद कैल्शियम और विटामिन सी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
  •  कच्चा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।